हाथरस। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तहसील सासनी के अजीत नगर में सासनी विज्ञान क्लब, सुशीला फाउंडेशन एवं बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ऑनलाइन राष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार एवं सुशीला फाउंडेशन की अध्यक्ष सुशीला देवी ने की।

कार्यक्रम में अनिता मंदिलवार सपना, अशोक कुमार टोंडे छत्तीसगढ़, माधवी, सुजाता, सिद्धिका वर्धन, अलीगढ़, दिलीप कुमार मिश्रा, योगेश्वरी बिसेन, सरिका गुप्ता मध्य प्रदेश, सीमा राव आजमगढ़, माधुरी, आदित्य आगरा, हिना, श्रेया, हरिमोहन गुप्ता हमीरपुर, सुधीर कुमार मिश्र देवरिया आदि को स्वर सुधा सम्मान-2025 से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ पुष्पेंद्र सिंह बताया कि दुनिया के लगभग एक सौ चैरानवे देश प्रतिवर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम सबका स्वास्थ्य,सबके लिए है। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग अनीता वर्मा एवं ईरा सिंह का रहा। सञ्चालन डॉ सतना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *