हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित नवीन अनाज गल्ला मंडी की आढ़तिया एसोसिएशन के करीब छह वर्ष बाद हुए चुनाव में प्रमुख गल्ला व्यापारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं नरेंद्र बंसल को महामंत्री और नितेश वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्विरोध निर्वाचन पर मंडी व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
चुनाव उमाशंकर, भीकंबर चौधरी और वर्तमान मंडी अध्यक्ष नीरज अग्रवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत कर मिठाई वितरित की। व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी से मंडी के विकास, व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। इस मौके पर भानुप्रकाश, विनोद पाठक, राजेश वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, प्रमोद अग्निहोत्री, राहुल गुप्ता, विनोद कोटा वाले, प्रहलाद खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, बिशन वार्ष्णेय, नीलेश शर्मा, महेश शर्मा, ऋषि बंसल, सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
