1 min read

हाथरस। जिले की कजरौठी ग्राम पंचायत के प्रधान महाराज सिंह को त्रिपुरा सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से नामित अधिकारी एवं अगरतला के जिलाधिकारी ने उन्हें सफल प्रतिभागी घोषित करते हुए नागरिक अभिनंदन किया।

प्रधान महाराज सिंह का चयन एक्सपोजर विजिट के लिए राज्य स्तरीय टीम द्वारा उनकी पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया था। उन्होंने अपनी पंचायत में आधुनिक पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और पीएम श्री विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए हैं, जिसके लिए उन्हें सराहना मिली।

इस अवसर पर प्रधान ने त्रिपुरा के ग्रामीण विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। उनके इस सम्मान से क्षेत्र के निवासियों में हर्ष की लहार दौड़ गई। यह पुरस्कार स्थानीय विकास में उनके योगदान को दर्शाता है।

Share the news