1 min read

हाथरस। जिला क्षय रोग केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार भारती की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में जनपद एवं ब्लॉक स्तर के क्षय रोग कर्मियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में टीबी संभावित मरीजों की समय से जांच और नोटिफिकेशन, उपचार में शुरुआती स्तर पर मरीजों के छूटने से रोकने, यूडीएसटी जांच, एचआईवी टेस्टिंग, मरीजों के संपर्क में रहने वालों को टीपीटी देने तथा टीबी मरीजों की मृत्यु का ऑडिट कराने पर चर्चा हुई।

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और वार्डों को टीबी मुक्त बनाने के लिए चिह्नित करने पर भी जोर दिया गया। सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से कर्मियों को अधिक से अधिक संभावित मरीजों की समय से जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि टीबी से होने वाली मृत्यु दर कम करने और मरीजों पर उपचार का आर्थिक बोझ शून्य करने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठक में अजीम कुरैशी, विशाल पाठक, मनोज उपाध्याय, नीरज सक्सेना सहित ब्लॉक स्तरीय एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचवी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share the news