हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी ने हाथरस में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए युवा एवं जुझारू नेता विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजू पंडित को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जिले में संगठन की जड़ें मजबूत करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के विस्तार में सहयोग की अपील की।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, भोले भैया, पवन, आकाश, रोशन, गणेश, सचिन, करन और काना सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
