हाथरस। जनपद हाथरस की 29वीं वर्षगांठ रविवार को पूरे जनपद में उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ उपाध्याय परिवार के सदस्यों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ मनाई गई। मुख्य आयोजन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां फूल बंगला सजावट, छप्पन भोग एवं विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर जनपद के जनक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को विस्तार से याद किया।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और जनपद की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस दौरान सीमा उपाध्याय (अध्यक्ष जिला पंचायत), विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय (ब्लॉक प्रमुख),चिराग उपाध्याय, निधि सारस्वत, के०के० दीक्षित, गिरीश पचौरी, मुकेश दीक्षित, चंद्रपाल गोला, नंदकिशोर , रामा पहलवान, रामकिशन चौधरी ब्लॉक प्रमुख, विशाल सारस्वत,आकाश दीक्षित, वीरेश शर्मा, दीपक सारस्वत, समर सिंह जाटव, संजय डीएम, हेमंत गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, भगवती श्रोती, दिनेश दीक्षित, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा, कुंवर पाल जाटव पूर्व प्रधान, अरुण शर्मा, मनोज सोनी, पुष्पेंद्र प्रधान, सुधीर पचौरी, रामकुमार गौतम, अजय पचौरी, रविकिरन, डॉ गोपाल चौधरी, रामेश्वर सारस्वत , सत्यप्रिय आर्य ,प्रभाकर शर्मा, सत्यपाल मदनावत, शिव सिंह लोधी, आरसी गोला आदि के अलावा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *