हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारियों ने रविवार को सादाबाद विधानसभा के गांव बर्दवारी मुरसान व बिलारा, मई सादाबाद में पहुंचकर आंधी तूफान से होने वाली जनहानि के पीड़ित शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।
नेताओं ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और घायलों का हाल जाना। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवारों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की। नेताओं ने कहा कि आपदा में मलबे तले कुचले हर परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाए, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रवेन्द्र प्रधान, प्रदेश सचिव राम गोपाल बघेल, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रधान तामसी धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रभारी हाथरस शैलेंद्र सिंह, डॉ अशोक चौधरी, ज्ञानप्रिय ठेनुआ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
