हाथरस। शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने आजाद के राष्ट्रनिष्ठ, त्यागमय एवं प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रज प्रांत में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ माता के समर्थन में जयघोष किए गए तथा 27 जुलाई को तहसील एवं डीएम कार्यालय पर होने वाले जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री देवराज, भारत विकास परिषद के सचिव तरुण शर्मा, समाजसेवी गौरव अग्निहोत्री, बजरंग दल के विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला संयोजक अनमोल, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख तरुण शर्मा, नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, हर्ष चौहान, नगर सह संयोजक नैतिक शर्मा, नगर गौरक्षा प्रमुख नवीन वर्मा, शिवांग, नगर सह गौरक्षा प्रमुख मोनू कश्यप, लखन, तनुज, कृष्णा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
