हाथरस। दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी डॉ सुखवीर सिंह को तहसील सासनी स्थित उनके ही आवास पर नजरबंद कर दिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह भारी बल के साथ गांव विघैपुर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया और आवास के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। पार्टी नेता अपने समर्थकों के साथ दिल्ली आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।
सपा नेता ने पुलिस कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि डॉ सुखवीर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जिला महासचिव रह चुके हैं।
