हाथरस। तहसील सिकंदराराऊ के पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में शुक्रवार को प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई। शोक सभा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी मीना शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा आहत परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में राजेश चौधरी, नरेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, पूर्वेंद्र शर्मा, प्रवीण सोमानी, नावेद अंसारी, चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, रवि पंडित, विवेक धनगर, केके शर्मा, उत्कर्ष पाठक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
