हाथरस। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्षों और सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के 3 वर्षों के सफल कार्यकाल को लेकर आज वसुंधरा एंक्लेव स्थित उनके आवास पर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक को चांदी का मुकुट पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने योगी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने प्राचीन मेला श्री दाऊजी महाराज को राजकीय मेले का दर्जा दिलाया। उन्होंने हाथरस महोत्सव की शुरुआत कराई। हाथरसी मैया मंदिर के कायाकल्प हेतु धनराशि स्वीकृत कराई। हनुमान चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। हाथरस में ऑडिटोरियम की स्थापना की स्वीकृति प्राप्त की। हाथरस-जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री से मिलकर स्वीकृति दिलाई। सासनी-नानऊ मार्ग के पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य आरंभ कराया। विधायक निधि से लगभग 190 सड़कों का नवनिर्माण पूरा कराया। मंडी समिति के माध्यम से 20 सड़कों का निर्माण सम्पन्न कराया। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से 150 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया। बालापट्टी में विधायक निधि से बारात घर का निर्माण कराया। नगला भुस में महाराणा प्रताप चौक का निर्माण विधायक निधि से कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलवाई, जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, जंक्शन मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार, सासनी मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना, मंडल महामंत्री विवेक रावत, प्रशांत शर्मा, सभासद हिमांशु कौशिक, राजेश कुशवाहा, पुनीत कुमार शर्मा, विपुल लोहाड़िया, रजत अग्रवाल, मोहन पंडित, अमरीश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कश्यप, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल ठाकुर, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, शिवदेव दीक्षित, मनोज कुमार शर्मा, अनंत सोलंकी, विष्णु बघेल, धर्मेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र सिंह राना सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *