1 min read

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मातृ दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीता दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार में बढ़ रही विकृतियों को खत्म कर एकता, प्रेम व स्नेह के सूत्र में बांधने का श्रेष्ठ कार्य माता ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुसीबत के वक्त मां अपने ज्ञान, संस्कार, आदर्श की शक्ति से अपनी संतान की ढाल बन जाती है, तो कभी अंगुली पकड़कर चलना सिखाती है। मां हर वक्त संतान के सुख की कोशिश में रहती है। मां की पालना द्वारा हर एक  पूरे विश्व में चाहे जो कर सकता है क्योंकि भगवान ने भी जब नजर घुमाई तो भगवान को भी यही लगा कि नारी ही विश्व का कल्याण कर सकती है। इसलिए परमात्मा ने ज्ञान का कलश माता के ऊपर रखा।

कार्यक्रम में मातृशक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सत्यवती गौतम, सुनीता देवी, रीना अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, कजली राजौरिया, शांति देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, मोनाली वार्ष्णेय, सावित्री तोमर, राधा खंडेलवाल, सर्वेश चौहान, अनीता, राधा, बीके रश्मि आदि उपस्थित थे।

Share the news