1 min read

हाथरस। सोमवार को विनायक इंटरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड बुडो सोटोरियो कराटे फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया।

कराटे संघ के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक एमएस समुराई व परीक्षक हेमेश डेविड की  उपस्थिति में आयोजित इस परीक्षा में येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले अरुण कुमार सिंह(कक्षा 5 A), संकेत धनगर (7 B), अध्ययन राघव (6 B), आर्यन हिंडोल (7 B), कपीश मंगल (8 B), मोहित गोस्वामी (7 B), रजत ठाकुर (8 A), आदित्य बघेल (7 B), ध्रुव शर्मा (8 B), प्रसिद्द सिंह (10) और ऑरेंज बेल्ट प्राप्त करने वाले शुभ सिंह (9), प्रद्युम्न शर्मा (5 A) को कराटे संघ के अध्यक्ष सिंहान एमएस समुराई, परीक्षक हेमेश डेविड, कोच सेंसेई सलमान और विद्यालय की प्रशासक करीना सिंघल ने प्रमाण पत्र देकर व बेल्ट पहनाकर  सम्मानित किया।

परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों को पांच प्रकार की ब्लॉकिंग तकनीक, आत्मरक्षा के विशेष गुर और प्रतियोगिताओं में अंक अर्जित करने की तकनीकें विस्तारपूर्वक बताई गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन केके चौधरी, कृष्ण कुमार हिंडोल, हरेंद्र चौधरी, सुमित सक्सेना आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।

Share the news