1 min read

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी के निकट बुधवार तड़के एक मैक्स लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मैक्स लोडर वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ नगर के भूतेश्वर कॉलोनी निवासी अरुण अपने तीन साथियों इरफ़ान, रेशमपाल और विशाल के साथ डीजे और लाइट का कार्य करके एटा रोड स्थित गुलाबपुर से मैक्स वाहन से लौट रहे थे। गाँव मुगलगढ़ी के निकट मैक्स वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में अरुण की मौत हो गई जबकि इरफ़ान, रेशमपाल और विशाल घायल  हो गए।

अरुण की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता  कमाने वाला बताया गया है।

Share the news