1 min read

हाथरस। गर्मी की छुट्टियों के शुरू होते ही विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं द्वारा बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक समर कैंप चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए 7 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फीता काटकर समर कैंप का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में योगाचार्य सुमित कुमार ने बच्चों को बताया कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और आत्मबल मजबूत करने के लिए योगाभ्यास का आयोजन भी कराया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को बताया कि स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर व आनंदपूर्ण जीवन के लिए योगाभ्यास व खेलकूद बहुत आवश्यक है।

समर कैंप में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर वामा सारथी प्रभारी राजकुमार व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Share the news