1 min read

हाथरस। अपना घर आश्रम की कार्यकारिणी की एक बैठक जलेसर रोड जैन गढ़ी स्थित अपना घर आश्रम में निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट ने उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष आगामी कार्य योजना का विवरण रखा। बैठक में नवीन गठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को आगामी 22 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि उसी दिन नए भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। बैठक में आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा बनाई गई।

बैठक के अंत में संस्थापक मदन लाल वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, डॉ लक्ष्मीपति सेकसरिया, मनोज कुमार राया वाले, राकेश बंसल, चमनेश राजपूत, रामगोपाल दीक्षित, रामहरी चाहर, शरद अग्रवाल, मिथिलेश वार्ष्णेय, डॉ कपिलेश मोहन, कपिल नरूला, ललितेश मोहन, सत्येंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share the news