1 min read

हाथरस। सहपऊ थाना क्षेत्र के मानिकपुर रेलवे लाइन के पास 21 जुलाई को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव को रखा, लेकिन जब कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका, तो शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य और एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय से अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष थी और वह सफेद कुर्ता व काली पैंट पहने हुए था।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था की देखरेख में समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में हिंदू रीति-रिवाज से शव का दाह संस्कार किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, सत्येंद्र मोहन राही, दीपांशु वार्ष्णेय, विशाल सोनी, पंछी वर्मा, कांस्टेबल वासु राणा और कांस्टेबल अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share the news