हाथरस। सासनी स्थित कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ‘कृषि उद्यमी बैच’ के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
किशनगढ़ी स्थित संस्थान में यह 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कृषि, मशरूम, डेयरी, पोल्ट्री, बागवानी व जैविक खेती की बारीकियां सिखाएगा।
निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि सीमित सीटों के लिए 18 से 50 वर्ष एवं 8वीं पास अभ्यर्थी ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर सासनी कोतवाली चौराहा स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
प्रशिक्षण में विपणन रणनीति, बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
