1 min read
हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर लेबर कॉलोनी स्थित ओपन जिम पार्क में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं मुख्य अतिथि जनपद के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी (आईएएस) ने सभी के साथ योगाभ्यास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संदेश सुना।

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर रोगों से बचा जा सकता है।

नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति व सकारात्मक सोच का आधार है। नियमित योगाभ्यास से जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में योगाचार्यों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों, उनके लाभों तथा दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम वि/रा प्रशांत तिवारी, एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र, उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, तहसीलदार लक्ष्मी नारायण, ईओ रोहित सिंह, मुशाहिद खान, विजय स्वर्णकार, योगेश भारद्वाज, अविनाश, अमित शर्मा, यशुराज शर्मा सहित नगर पालिका टीम, नजूल विभाग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी बंधु, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share the news