1 min read

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील सादाबाद की ग्राम पंचायत छावा में योग शिविर का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का विशेष महत्व है। योग को अपनाकर रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

इस अवसर पर भूपेंद्र, करमवीर, कालीचरन, मन्नू, पवन, ज्ञानसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योगाभ्यास कर ‘करें योग-रहें निरोग’ का संकल्प लिया

Share the news