1 min read

हाथरस। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर के फोकस अल्ट्रासाउंड एंड इमेजिंग सेंटर को सोमवार दोपहर 12 बजे डी-सील कर दिया गया, जिसके बाद यहां अल्ट्रासाउंड व इमेजिंग सेवाएं एक बार फिर शुरू हो गईं। सील खुलते ही मरीजों और कर्मचारियों के चेहरों पर राहत साफ झलकी।

गौरतलब है कि इस सेंटर को लेकर विवाद के बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था। 13 जुलाई 2026 को कोर्ट ने सेंटर को डी-सील करने के निर्देश दिए थे। आदेश की प्रमाणित प्रति प्राधिकारियों के सामने पेश की गई, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सील हटा दी गई।

सेंटर निदेशक डॉ विकास कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। उन्होंने बताया कि सेंटर बंद रहने से कर्मचारियों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई थी और मरीजों को दूसरी जगहों पर जांच करानी पड़ रही थी। अब सेवाएं बहाल होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में सेंटर पर सभी गतिविधियां कानून और नियमों के तहत ही होंगी और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं दी जाएंगी।

Share the news