1 min read

हाथरस। तहसील सासनी के कस्बा पुरदिलनगर स्थित स्नेही संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक दिनेश शर्मा स्नेही राम मंदिर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए।

यह पैदल यात्रा लगभग 900 किमी की होगी। पैदल यात्रा के दौरान दिनेश शर्मा स्नेही एक भिक्षुक की तरह जीवन यापन करेंगे। पैदल यात्रा के दौरान सिकंदराराऊ नगर के पंत चौराहे पर पहुंचने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिनेश शर्मा स्नेही का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, रवि उपाध्याय, आशुतोष, नवीन दीक्षित, विशाल पचौरी, विवेक बघेल, प्रमोद बघेल, उत्कर्ष पाठक आदि उपस्थित थे।

Share the news