हाथरस। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीएसए कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों ने बीएसए को उनके कार्यकाल के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूरा माहौल बेहद भावुक नजर आया।

संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वाति भारती का हाथरस में कार्यकाल ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कभी शिक्षकों को अपने से अलग नहीं समझा, बल्कि हमेशा अभिभावक की तरह मार्गदर्शन किया। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, पदोन्नति और वेतन विसंगतियों जैसे मामलों को पारदर्शिता से सुलझाना उनकी खासियत रही।

भावुक हुईं बीएसए स्वाति भारती ने कहा कि हाथरस में बिताया गया समय मेरे सेवाकाल के सबसे खूबसूरत पन्नों में से एक रहेगा। यहां के शिक्षकों ने निपुण भारत मिशन और कायाकल्प योजना जैसी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने में जो सहयोग दिया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी कर्मठ शिक्षक टीम के साथ काम करने का अवसर पाकर गर्व होता है।

समारोह में संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को शॉल ओढ़ाकर, बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, यतेंद्र पाठक, अरुण शर्मा, शशि कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र सिंह, नितेश वाष्र्णेय, गोविंद रावत, भगवानदास यादव, अमित पचौरी, गौरव पचौरी, राघवेंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, जितेंद्र कौशल, नरेश मीणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *