1 min read

हाथरस/सासनी। कस्बा सासनी के मोहल्ला किशनगढी में एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के  लिए सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बसगोई निवासी राजकुमार का पुत्र दीपेश किसी काम से सासनी आया था। वह काम समाप्त करने के बाद अपने गांव वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह मोहल्ला किशनगढी के निकट पहुंचा वैसे ही उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी प्रकार घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर खबर पाते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये, जो उपचार के लिए घायल को अलीगढ़ ले गये।

Share the news