हाथरस। नगर पालिका सभागार में सफाई मजदूर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश चंचल का शपथ ग्रहण समारोह सादगी और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर और अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने उमेश चंचल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जाहिर की।अपने संबोधन में उमेश चंचल ने साथियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेंगे और समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सफाई कर्मियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *