1 min read

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी की अध्यक्षता में महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 25 जुलाई, 2026 दिन शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तहसील सदर सभागार में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित महिला कल्याण, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित 25 जुलाई को सुबह 10 बजे तहसील सदर सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इससे आयोग के समक्ष विभागीय प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा महिला हित से जुड़े प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा की जा सकेगी।

Share the news