हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) की बुधवार को इगलास तहसील की ग्राम पंचायत सदौलपुरमें हुई विशाल बैठक में किसानों ने सरकार की ट्रेड डील को किसान विरोधी करार दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में महापंचायत आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। जिलाध्यक्ष अमर नोहवार ने किसानों की समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखीं, जिस पर धर्मेंद्र चौधरी ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में चल रहे किसान पंचायत को भी किसान हितों से जोड़ते हुए कहा कि हर जिले में सरकार की नीतियों की पोल खोली जा रही है। जल्द रणनीति बनाकर दिल्ली में महापंचायत की तारीख तय की जाएगी।

इस मौके पर किसान पंचायत को प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौबे, मंडल उपाध्यक्ष एवं तामसी प्रधान धर्मेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अमर नोहवार, आगरा से युवा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल महासचिव विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रभुता आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजन सिंह, मंडल अध्यक्ष आगरा गोविंद सिंह सोलंकी, धर्मवीर प्रधान सदौलपुर, युवा मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ सुनीत सिंह, महेंद्र सिंह, भूरा, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अलीगढ़ मनोज उपाध्याय, वरिष्ठ मीडिया प्रचार मंत्री अलीगढ़ कृष्णा चौधरी, मीडिया प्रभारी रिषि पाल सिंह, मंडल महासचिव अलीगढ़ विनोद कुमार, संगठन मंत्री पवन कुमार, युवा जिलाध्यक्ष करन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अलीगढ़ अजय चौधरी, जिला महासचिव अलीगढ़ ललित कुमार ठकुरेला, जगवीर सिंह प्रधान, उदयवीर सिंह नेताजी, राधेश्याम नेताजी, राम अवतार सिंह, पदम सिंह, वीरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, अशोक सुर्यवंशी, मुन्ना, विजय कुमार, विनोद कुमार, विजेन्द्र सिंह फोजी, धर्मपाल सिंह नेताजी, चन्दन सिंह, विक्रम सिंह, गुपाल सिंह, महावीर सिंह, सुग्रीव सिंह, इन्द्र सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *