1 min read

हाथरस। गांव नगला भीका में छत पर काम करते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर यामीन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे और घर के बेहद करीब थी। काम के दौरान यामीन अनजाने में लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Share the news