हाथरस। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को जिला इकाई ने जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी की प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी प्रज्ञा यादव को प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने कहा कि हमारा आंदोलन टीईटी लागू करने का विरोध नहीं है। यह तो 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने, उनके नियुक्ति प्रावधानों व सेवा सुरक्षा से खिलवाड़ करने का प्रबल विरोध है। यह संघर्ष इस अनिवार्यता को समाप्त कराने तक जारी रहेगा।
जिला महामंत्री डॉ संजय गौतम ने कहा कि कोई भी कानून उसके बनने की तिथि से लागू होता है, लेकिन टीईटी अनिवार्यता को कानून बनने से पहले के शिक्षकों पर लागू किया जा रहा है, जो कानून की दृष्टि से उचित नहीं है।
विशाल प्रदर्शन को हरीश शर्मा, अजय शर्मा, रमेश चौधरी, डॉ गोपाल, प्रो जी एस मोदी, धर्मेंद्र सारस्वत, अश्वनी शर्मा, विमल शर्मा, बृजेश शर्मा, संजय शर्मा, लक्ष्मण सिंह, हरिओम सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर मीनाक्षी सिंह, उमेश सारस्वत, डॉ संध्या अग्रवाल, धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ हेमंत कटारा, मनोज शर्मा, राहुल देव, विवेक शर्मा, अमित कुमार, बिजेंद्र सिंह, इशांक वार्ष्णेय, नगेंद्र पचौरी, संजय सेंगर, आदर्श दीक्षित, रीमा जादोन, जितेंद्र गर्ग, रवेंद्र यादव, अजय सिंह, सोहनलाल, नीरेश गौतम, रामगोपाल, धर्मवीर, बहोरन लाल गौतम, विनोद शर्मा, प्रसून कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार, शशिकला, विनीता कुलश्रेष्ठ, राजेश कुमार, रुकम पाल, ज्योति प्रसाद, अनुरोध शर्मा, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, सतेंद्र आर्य, रवेंद्र सिकरवार, क्षेत्रपाल शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
