हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के आधारभूत विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या-13, जलेसर रोड स्थित श्याम कॉलोनी में निर्मित सीसी इंटरलॉकिंग टाइल एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही उक्त निर्माण कार्य को क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जनसुविधाओं के विकास एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कराए जा रहे विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुगम आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।
