हाथरस। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने शुक्रवार को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को पुष्पगुच्छ, स्वागत पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत बीएसए को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। संगठन ने बीएसए को पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करके शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

नवागत बीएसए ने संगठन के स्वागत एवं सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग के माध्यम से किया जाएगा।

इस मौके पर जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर, कोषाध्यक्ष अनिल कुंतल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री संजीव सैगर, मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह, मंडल मंत्री रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं विमलेश अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्लॉक स्तर पर सादाबाद से संजीव चौधरी, हाथरस से रवीकांत वर्मा, मुरसान से धीरेंद्र सिंह, सासनी से प्रेम किशोर दिसवार, जितेंद्र पाल सिंह और सौरभ चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा संयुक्त मंत्री अभिषेक शिवकुमार सिंह, कौशिक गरिमा चंदेल, राकेश निमोनिया, गीता शर्मा, सहपऊ से भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, राकेश कुमार व जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार बघेल भी मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *