1 min read

हाथरस। जनपद में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहपऊ पुलिस ने सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नगला रतिया क्षेत्र में छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 21 हजार 140 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में की गई।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सहपऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share the news