हाथरस। ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत समामई रूहल के गांव धिमारपुरा में समाजवादी पार्टी ने पीडीए पंचायत चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। वयोवृद्ध नेता मेवाराम जाटव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश कमेटी के सदस्य व हाथरस विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी रामनारायण काके रहे।

                                      कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामनारायण  काके ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक को मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। भारतीय जनता पार्टी संविधान को ख़त्म करना चाहती है। भाजपा आरक्षण जैसी संवैधानिक  व्यवस्था को रोक रही है। आज देश प्रदेश में हिन्दू मुस्लिम के नाम से दंगे कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सासनी में विजयगढ़ रोड पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है। यहाँ के सांसद और विधायक विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लूट, ह्त्या, चोरी की वारदात दिन पर दिन बढ़ रही हैं। प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। इस बीच ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि को गाँव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
                                     
कार्यक्रम को गौरी शंकर बघेल, डॉ राधेश्याम रजक, रूप किशोर कश्यप, जाकिर कुरैशी, इरशाद खान, बलवीर सिंह दिवाकर आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अकील कुरैशी, महावीर प्रसाद,  मोहन सिंह, नरेश कुमार, चरण सिंह, राजेश कुमार, महिपाल सिंह, मलखान सिंह, बच्चू सिंह, बनी सिंह, हरि सिंह, सुरेश चंद्र, राजेश सिंह मास्टर जी, मुकेश कुमार पंच जी, चंद्रपाल, दुर्ग सिंह, मुंशी लाल, बिहारी लाल, रूपमती, लीलावती, खुशबू, जय देवी, महादेवी, विमलेश, कमलेश देवी, हजारी लाल, रिंकू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *