1 min read

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय शर्मा एवं जिला महासचिव निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में हुई घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों ने मांग की कि यदि किसी को गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया है, तो उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा कर उसे न्याय दिया जाए। साथ ही, जांच के आधार पर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्दोषों का उत्पीड़न न हो और न्याय प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, सौरभ पाराशर, दीनदयाल शर्मा, अरुण शर्मा, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, अभिषेक पाठक, मनोज उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमकुम चौहान, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, सादाबाद नगर अध्यक्ष सोनू गौतम, गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल उपाध्याय, जिला महामंत्री ललितेश शर्मा, जय नारायण शर्मा, ऋषभ शर्मा, हरेंद्र उपाध्याय, यश पचौरी, ऋषभ गौतम, अजीत कुमार, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share the news