हाथरस। रविवार को अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस पर उद्यमी एवं व्यापारियों द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा श्री राधा कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्योगपति अरुण गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष विष्णु गौतम ने सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक सदर अंजुला माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों के विरुद्ध जीएसटी एवं अन्य फर्जी शिकायतों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराकर फर्जी शिकायतकर्ता एवं दूषित मानसिकता के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या अधिकारी द्वारा व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। विधायक सदर अंजुला माहौर ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी देश का भाग्य विधाता होता है। व्यापारियों से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है। किसी को भी व्यापारियों के  मान सम्मान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने व्यापारियों को हर सुख दुःख में साथ देने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम ने एक फर्जी शिकायतकर्ता द्वारा उद्यमियों की झूठी शिकायत कर शोषण करने की निंदा की। इस दौरान स्वागताध्यक्ष अरुण गर्ग, अभय गर्ग, सुमित गर्ग, शुभम गर्ग, नेहा गर्ग, शिखा गर्ग, नव्या गर्ग, अंजलि गर्ग, मधु गर्ग, सुषमा गर्ग, भावना अग्रवाल आदि ने अतिथियों को पगड़ी व पटका पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, उद्यमी देवेंद्र मोहता, अनुभव अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रदीप बंसल, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, सुरेंद्र वार्ष्णेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पिकी रबर उद्योग द्वारा मंचासीन अतिथियों को गदा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बौहरे अनिल शर्मा द्वारा आयोजित कवि सम्मलेन में  सुखविंदर सिंह सुक्कू, दीपक रफ़ी, पंडित हाथरसी, मनु दीक्षित आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन अपना वाले तथा अनिल वार्ष्णेय तेल वालों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बौहरे रमनमूर्ति शर्मा सर्राफ, सत्यप्रकाश रंगीला, रघुनाथ टालीवाल, भोलानाथ अग्रवाल पीतल वाले, ऋषि बंसल, बंटी अग्रवाल, दिलीप पोद्दार, शरद अग्रवाल, रामहरि, राजकुमार कोठीवाल, योगेश बंसल, बंटू भैया, तरुण पंकज, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, मोहित वार्ष्णेय, चन्दन वार्ष्णेय, लोकेश अग्रवाल, संजीव आंधीवाल, हिमांशु गुप्ता, कन्हैयालाल शर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, अतुल आंधीवाल, महेश वर्मा, दिनेश सरदाना, पंडित हरेंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, साजन गुप्ता, बलुआ भैया फोटो वाले, सोनू पंडित, संजीव जैन, सुनील अग्रवाल, आकाश वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, सचिन अग्रवाल, संजीव पचौरी, ओमप्रकाश वर्मा, संजीव अग्रवाल मेंडू वाले, विद्यासागर विकल, गोपाल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *