1 min read

हाथरस। जिला खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में वर्षा रानी एवं अंसार हुसैन ने इस ट्रायल को संपन्न कराया।

जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 22 जुलाई, 2026 को अपराह्न दो बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।

जिला स्तरीय ट्रायल में कृष्णा कुमार, प्रेम भास्कर, अमन सिंह एवं दिव्यांश कौशिक का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

Share the news