हाथरस। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए श्रम विभाग ने कलेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी ने हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और बच्चों को स्कूलों से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, “बच्चों को श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा की मुख्यधारा में लाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

हस्ताक्षर अभियान के दौरान मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘बचपन बचाओ-शिक्षा दिलाओ’ का संदेश देते हुए बाल श्रम के उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाल श्रम के दुष्परिणामों और शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता का पैगाम दिया गया।

इस मौके पर श्रम विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *