हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार शाम बागला संयुक्त जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने वार्डों में दाखिल मरीजों से रूबरू होकर उनकी सेहत और मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि क्या डॉक्टर नियमित रूप से जांच कर रहे हैं और दवाइयां व जांच सुविधाएं समय पर मिल रही हैं। संतोषजनक बात यह रही कि मरीजों ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर खुशी जताई।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्य सेवाएं संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ दी जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य निभाएं।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सूर्य प्रकाश, अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *