हाथरस। धर्म जागरण समन्वय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सासनी इकाई के तत्वावधान में सासनी स्थित श्री रामलीला मैदान में रंगोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पाहार अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि धर्म जागरण समन्वय का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में ऐसी चमत्कारिक परम्पराएं हैं जिनका बखान नहीं किया जा सकता। उन्होंने बृज के गांव फालैन के पंडा द्वारा होली की धधकती आग में होकर निकलने जैसी कथाओं के बारे में बताया। साथ ही भक्त प्रहलाद की कथा का रोचक वर्णन किया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनिल शर्मा, ध्रुव शर्मा, खगेन्द्र शास्त्री, प्रवीण कुमार, अर्चित गौतम, डॉ विनय सिंह, मुरारी लाल शर्मा मधुर, विद्याभूषण गर्ग, अविनाश तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र जैन आदि पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।