1 min read

हाथरस। पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में सिकंदराराऊ में पूर्ण बंद रहा। व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न संगठनों ने बंद का समर्थन किया। व्यापारियों ने सिकंदराराऊ तिराहा बाजार में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बंद के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

इस दौरान व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों की बर्बरता पूर्वक हत्या की। इस घटना के जिम्मेदार पाकिस्तानी संगठन एवं आतंकियों को पनाह देने वाले अपराधियों को शीघ्रतिशीघ्र मृत्यु दंड दिया जाए। पाकिस्तान पर हर प्रकार से दबाव बनाकर पाकिस्तानी  आतंकी संगठनों को प्रतिबंधित कराया जाए।

बंद में दाऊदयाल वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजीव महाजन, मुकुल गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, अमित कुमार जैन, वैभव गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, अभितेश वार्ष्णेय, नावेद अहमद खान, खिल्लो वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Share the news