हाथरस। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिन्दू पर्यटकों की हत्या के विरोध में सासनी में पूर्ण बंद रहा। व्यापारियों सहित अन्य संगठनों ने एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार उद्योग मंडल के प्रदेश मंत्री निर्देश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि निर्दोष लोगों की निर्मम तरीके से हत्या करने वाले आतंकियों का एवं उनको संरक्षण देने वाले पाकिस्तान का विरोध इस बंद के जरिए किया जाएगा। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित यह आतंकवाद विश्व की मानवता के लिए खतरा है। राष्ट्र एवं समाज हित में इस आतंकवाद का पुरजोर विरोध हर व्यापारी के साथ ही आम नागरिक भी जरूर करे।
इस दौरान व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन किया। लोगों ने आतंकी घटना में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आलोक वार्ष्णेय, प्रवीण सर्राफ, संजय कुशवाहा (राजू प्रधान), आशीष लवानिया (मोनू), गिरीश वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, हनी अग्रवाल, आचार्य खगेन्द्र शास्त्री, हर्षित वार्ष्णेय, कमल वार्ष्णेय चक्कू, पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, नीरज वार्ष्णेय, विजय सक्सेना, ममतेश वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, डॉ विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।