हाथरस। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं जिला प्रोटोकॉल तथा संपर्क अधिकारी प्रशान्त तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 जून 2026 (रविवार) को हाथरस भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11:30 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वह जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर अपने विचार रखेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
