हाथरस। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा भवन में वरिष्ठ साहित्यकार प्रभु दयाल दीक्षित की अध्यक्षता में महान कवि एवं साहित्यकार रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर एक महान कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और संगीतकार थे। उनका जन्म 7 मई 1861 को कलकत्ता में हुआ था। वे भारत ही नहीं वरन एशिया के पहले नोबल पुरस्कार विजेता थे। वे भारत एवं बांग्लादेश के राष्ट्रगान के लेखक भी थे। कवि बाबा देवी सिंह निडर ने काव्य पाठ कर रविन्द्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अविनाश चंद्र पचौरी, हरिशंकर वर्मा, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, अमित पचौरी, कपिल नरूला, लक्ष्य वार्ष्णेय, प्रथम शर्मा, संतोष उपाध्याय, गजेंद्र सिंह दिवाकर, हबीब खान, हरेंद्र बघेल, सक्षम भारद्वाज, पन्नालाल, विष्णु कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि दीपक रफ़ी ने किया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *