हाथरस। नगर के श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ब्लू डे उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर छोटे छोटे बालक बालिका नीले रंग के परिधान में अत्यंत आकर्षक लग रहे थे। बच्चों ने इंद्र धनुष, व्हेल मछली, डोरेमोन, नीला आकाश, मयूर आदि के पोस्टर एवं नीले रंग के गुब्बारों से कक्षाओं को सजाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि नीला रंग नेत्रों के लिए अत्यंत प्रिय होता है। नीले रंग का विशाल आकाश हमें उच्च संकल्प एवं हृदय की विशालता का संदेश देता है। हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर का रंग भी नीला होता है।
ब्लू डे उत्सव में अमन, गौरव, आराध्या, वानी, अगम, शिवि, राधे, समिष्ठा, जानवी, दक्ष, याशिका, किंजल, स्वच्छ, कार्तिका, देवांश, निष्ठा, कनिष्का, कुबेर, इशिका, अयांशी, शौर्य, युग, हर्षित, रुद्रांश, वंश, तन्मय, प्रेरणा, प्रिकल, चिराग, वंशिका, वेदिका, अथर्व, अनन्या, जतिन, शिवेश, वंश, गोपाल, सारांश, वैष्णवी आदि बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य शाजिया रफ़ीक खान, कोर्डिनेटर डॉ रेखा जादौन, निधि शर्मा, रिया जैन, प्राची शर्मा, नीतू सिंह, निधि अरोरा, ज्योति शर्मा, मुस्कान शर्मा, पुनीत गुप्ता, पुनीत वार्ष्णेय, जीतू अरोरा, राजेंद्र प्रसाद आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एडवोकेट व प्रधानाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।