1 min read

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने गहरी नाराजगी जताई। इस संबंध में सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित कूलवाल सजावट गैलरी में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना की अध्यक्षता में अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की कि दोषी को ऐसी कठोर सजा दी जाए जो समाज के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध करने वालों को दंड का इतना भय होना चाहिए कि कोई भविष्य में ऐसा करने की हिम्मत न कर सके। सदस्यों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकारी मुआवजे की मांग भी की, ताकि बच्ची को उचित उपचार और न्याय दिलाने में मदद मिल सके। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 मार्च मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और घटना को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, कैलाश कूलवाल, पदम् सिंह, दीप्ति वार्ष्णेय,  जिला कोषाध्यक्ष मितिन सपडिया, जिला सह समरसता प्रमुख मनोज वार्ष्णेय,  जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, विभाग सह संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड़, किशन भारती, दीपू वार्ष्णेय, सचिन, राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया।

Share the news