हाथरस। भारतीय किसान संघ ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों पर चल रहे भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान प्रांत मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा जी के सानिध्य में संघ एक बैठक सासनी ब्लॉक तहसील के सभागार में आहूत की।
शनिवार को आहूत बैठक अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चैधरी ने की जिला अखिल भारतीय महिला प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में मंजू दीक्षित मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया। जिनका स्वागत जिला महिला प्रमुख श्रीमती माधवी सिंह ने अपनी महिला बहनों के साथ उनको बुके देकर एवं श्री बलराम भगवान की छवि चित्र भेंट कर किया।  किसानों ने अपनी समस्याएं भी मुख्यातिथि से साझा कीं, मुख्यातिथि ने प्रत्येक ग्राम पंचायत तक ग्राम समिति गठित करने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि किसान संघ और ज्यादा मजबूत बनाने लोगों को जोडने का अव्हान किया। साथ ही गांव का दूध उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान संघ की हर डेयरी नगर एवं शहरों तक पहुंचे। किसानों को खाद रवी की फसल और खरीफ की फसल का मानक के अनुसार खाद एक बार में प्राप्त हो ताकि किसान को बार खाद के लिय लाइन मे न लगना पड़े और देशी बीज संरक्षण पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि जयसवाल, दिल्ली संघ कार्यालय प्रभारी लाल मोहन, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री धर्मेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, जिला कोषाध्यक्ष सतीश बागर, जिला उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा, जिला मंत्री वीरपाल, सासनी ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चैधरी, जिला सहमंत्री मुकेश पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, ग्राम समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, कासगंज महिला प्रमुख अमृता, हरेंद्र शर्मा, हसायन ब्लाक अध्यक्ष राम किशन शर्मा, ब्लाक उपाधायक्ष मानिक चंद शर्मा, संजीव शर्मा, जिला कार्यकारी सदस्य कृष्णा शर्मा, अरविंद उपाध्याय,  मंजू कुशवाहा, प्रेमलता शर्मा, हेमा देवी, हेमलता, भाई-बहनें एवं किसान भाई मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *