1 min read

हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति रिवाज से दाह संस्कार के लिए भी कार्य कर रही है।

सहपऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन पर 21 जुलाई की रात्रि को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक गले में काला धागा एवं ताबीज धारण किए हुए था तथा उसने हल्के हरे रंग की शर्ट व ग्रे पैंट पहनी थी। शव की हालत काफी खराब थी और वह क्षत विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा, लेकिन कोई पहचान न होने पर उसे लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया।

उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया। समाजसेवियों द्वारा शव का धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्य, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, दीपांशु वार्ष्णेय, विशाल सोनी, अलोक अग्रवाल, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Share the news