हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुंवरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सफी मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अजमेरी तथा मंजू देवी पत्नी सफी मोहम्मद निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना चंदपा शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदपा में मु0अ0सं0 85/26 के तहत धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
