हाथरस। भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा ने शुक्रवार को बागला जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। परिषद के सेवा कार्यों के तहत शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन के जन्मदिन पर आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 40 यूनिट रक्त का दान किया।
शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने इस मौके पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दान की गई रक्त की एक यूनिट से तीन जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से इस पुनीत कार्य में आगे आने और अधिकाधिक रक्तदान करने का आग्रह किया।
शिविर का उद्घाटन शाखा के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल और भगवत प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम प्रांतीय मार्गदर्शक देवेंद्र मोहता और विजय कृष्ण गर्ग के सानिध्य में तथा जिला संयोजक अनिल वार्ष्णेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार और वरिष्ठ समाजसेवी आनंद गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
शिविर के संयोजक डॉ संजीव अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय और प्रवीण वर्मा ने रक्तदाताओं के लिए मौसमी जूस और फलों की विशेष व्यवस्था की। शाखा सचिव अंकुल जैन और कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने सभी उपस्थित रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रक्तदान करने वालों में अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, अंकित वार्ष्णेय, आनंद गोयल, मेघा राठी, गोपाल राठी, विवेक वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, हरीश वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय, सुधीर अग्रवाल, विशाल वार्ष्णेय, मदन मोहन, ऋषि बंसल, विकास रत्न, सतीश चंद गोयल, जस मित्तल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सीमा वार्ष्णेय, उषा जैन, रुचि माहेश्वरी, सोनम वार्ष्णेय, दीपिका जैन, किशन दास अग्रवाल, मोहित मित्तल, संजय वार्ष्णेय, आकाश अरोड़ा, विकास अग्रवाल, संजय माहेश्वरी और अक्षत जैन सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।
सेवा प्रमुख संयोजक मनोज अग्रवाल (जीएसटी वाले) ने सभी अतिथियों व सदस्यों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। शिविर को सफल बनाने में बगला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रमुख अरुण और उनके पूरे स्टाफ ने सराहनीय सहयोग किया।
