हाथरस। भारतीय जनता पार्टी  के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 46वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश चंद्र आर्य ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने का आग्रह किया। नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना है, और यह तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुटकर काम करे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सदर विधायक अंजुला माहौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को अजेय बताते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा एक बार फिर सशक्त सरकार बनाएगी। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि हमारा समर्पण माँ भारती, देशवासियों और संविधान के प्रति है। भाजपा आज विकास और विश्वास की प्रतीक बन चुकी है। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने 45 वर्षों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। यह स्थापना दिवस सभी भाजपाइयों के लिए एक पर्व के समान है।

कार्यक्रम में रूपेश उपाध्याय, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरीश सेंगर, एस.पी.एस. चौहान, राम कुमार माहेश्वरी, भूपेंद्र कौशिक, मूलचंद वार्ष्णेय, तपन जौहर, एशियाड कुलश्रेष्ठ, राजेश गुड्डू, संजीव जादौन, दमबेश चक, नीरेश कुमार सिंह, सुनीत आर्य, सुनीता वर्मा, प्रदीप सिंह, चरण सिंह सागर, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *